स्कूल चलो अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा न कर जिले के 400 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ रहा है


स्कूल चलो अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा न कर जिले के 400 प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ रहा है l एक साथ कितनी अध्यापकों पर हुई कार्रवाई से विभाग में हलचल मच गई है l बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नवीन प्रवेश हो इसके लिए हाउसहोल्ड सर्वे व स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम चलाया था l जिसके तहत विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो सके जिले के सभी विद्यालयों ने इसका भरसक प्रयास कियाl जिले में रैलियां भी निकाली गई भाषण बाजी भी हुई लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ अभी तक जिले के अधिकांश स्कूल ऐसे हैं जिनमें नवीन प्रवेश लक्ष्य से काफी पीछे हैं l नवीन प्रवेश कितने हुए यह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित कराया गया तो खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपना-अपना ग्राफ वैसे को सौंपा l इस पर बीएसए ने जलाकर 400 प्रधानाध्यापकों पर कार्यवाही कर दी l अध्यापकों की माने तो इतनी भीषण गर्मी में कोई प्रवेश कराने नहीं आ रहा है अध्यापक घर घर जाकर सर्वे भी कर चुके हैं ऐसी परिस्थिति में किसी का जबरजस्ती प्रवेश नहीं कराया जा सकता l एक तरफ सरकार यह भी कह रही है कि जो बच्चों से अधिक परिवार ना हो दूसरी तरफ नामांकन लक्ष्य इतना अधिक है कि उसको पूरा कर पाना असंभव सा प्रतीत हो रहा है l एक तो मौसम की मार दूजे बिजली विभाग की कृपा जिससे त्रस्त होकर बच्चे स्कूल आना ही नहीं चाह रहे हैं l प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र दीक्षित ने बताया कि यह एक तरफा कार्यवाही है  नवीन प्रवेश तराना सभी अध्यापकों की जिम्मेदारी है तू वेतन केवल प्रधानाध्यापकों का ही क्यों रोका गया l यदि किसी अध्यापक की लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है लेकिन जिले के सभी प्रधानाध्यापक लापरवाह नहीं हो सकते यह असंभव हैl इस तुगलकी फरमान का प्राथमिक शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करता है यदि हमारे प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया तू सड़क से सदन तक संघर्ष होगा l इसी की पुष्टि करते हुए जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने भी उपरोक्त बयान का समर्थन किया है l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।