पानी संस्थान ने तकियवा में आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिदधार्थनगर


पानी संस्थान ने तकियवा में आयोजित किया कोविड टीकाकरण कैंप

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिदधार्थनगर

इटवा सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड के ग्राम पंचायत तकियवा में पानी संस्थान अयोध्या ने कोविड वैक्सिनेशन ड्राइव परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया |

पानी संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त लक्ष्य समुदाय के समस्त इंकार एवं टीकाकरण से वंचित लोगों को टीकाकृत करवाना रहा। गौरतलब है की पानी संस्थान द्वारा यह परियोजना जनपद के आठ ब्लॉकों में संचालित की जा रही है। संस्था के जिला समन्वयक आनन्द मोहन पाण्डेय के मार्गदर्शन में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शशिवेंद्र सिंह चंदेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धनंजय त्रिपाठी के कहा कि वैक्सीन संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करती है। जिससे मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो कोरोना के वायरस से लड़ने में मदद करती है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नहीं लगवाया है। उन्हे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीके की पहली खुराक अवश्य ले लेनी चाहिए। इसके बाद प्रथम खुराक लगवाने वालों को निर्धारित समय सीमा पूर्ण होते ही  दूसरी खुराक अवश्य लगवानी चाहिए। तभी शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो पाएगा है।
टीकाकरण करवाने वाले लोगों को संक्रमण से बचने की पूरी संभावना होती है। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्लोगन के माध्यम से गांव में संदेश दिया गया- 
जन-जन का यही है नारा कोरोना मुक्त हो भारत हमारा। हम सबको टीका लगाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है।। आदि नारों से लोगों को जागरूक करके टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। गांव के लोगों को कहा गया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ। इससे बचाव के लिए अभी वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सरकार भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रही है। हमारा दायित्व है की वैक्सीन लगवा कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित करें। जागरूक होकर लोगों को भी वैक्सीन लगवाना चाहिए ताकि हम कोरोना को देश से समाप्त कर सकें।  हमें जागरूक होना है। जिससे स्वयं को और देशवासियों को इस महामारी से बचा सकें। कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है। टीकाकरण से आप सभी कोविड से लड़ने में नई ताकत हासिल करेंगे। जिस तरह पोलियो को खत्म करने में हम सब की भूमिका रही है। उसी तरह से कोरोना के लिए जागरूक होना पड़ेगा। कोरोना का साया बच्चों तक न आए इसके लिए हम सबको सतर्कता बरतने की जरूरत है। बच्चे देश का भविष्य हैं। बुढ़ापे का माता-पिता का सहारा होते हैं। समय रहते बच्चों को टीका लगवाएं। कोविड मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 72 लोगों टीकाकृत्त किया गया। सी.एच.ओ. सीमा यादव, ए.एन.एम. विजयलक्ष्मी, सी.आर.पी. गणेश पाण्डेय, आंगनवाड़ी सरला देवी आदि उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।