गोपलगंज(बिहार) स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी भूमि विवाद में गोली चलाते हुए वीडियो वायरल। एक को लगी गोली आधा दर्जन लोग घायल। गोपालगंज। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए


 गोपलगंज(बिहार)

स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी 


भूमि विवाद में गोली चलाते हुए वीडियो वायरल। एक को लगी गोली आधा दर्जन लोग घायल।

गोपालगंज। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया खास गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति को  पैर में गोली भी लगी है जिनका नाम विजय कुमार राय है। वही अंशु कुमार, छोटी कुमारी, संचित राय, सुदामा राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद इन सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है वही एक वीडियो इस घटना का तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे तीन लोग देशी कट्टा और पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। और यह फायरिंग की घटना इसी भूमि विवाद की बताई जा रही है फिलहाल इस घटना की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। परंतु खुलेआम फायरिंग करते हुए यह वीडियो बिहार में अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल को दर्शाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।