पाॅरसो मामले में नाबालिक से बातचीत में सादे कपड़े में करें


पाॅरसो मामले में नाबालिक से बातचीत में सादे कपड़े में करें

अहमद रजा खान ब्लाक
रिपोर्टर मुजेहना
यूपी अब तक टीवी न्यूज़


गोंडा। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में महिला अपराध एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एएसपी ने बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व महिला संबंधी अपराधों का पंजीकरण व विवेचना में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी दी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बालश्रम, जुबेनाइल एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि थानों पर ऐसी घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए तलाश गस्ती व अन्य प्रचार-प्रसार कराएं। 
कहा कि गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी होने पर नियमानुसार सादे वस्त्रों में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। पॉक्सो एक्ट के मामलों में नाबालिग से बातचीत के दौरान सादे वस्त्रों में ही रहें और महिला संबंधी अपराधों में महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़िता से पूछताछ करें। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने महिला अपराध एवं पॉक्सो एक्ट की पीड़िताओं का चिकित्सीय परीक्षण, आयु निर्धारण, सुपुर्दगी, देखरेख एवं संरक्षण आदि विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में आए हुए विशेषज्ञों ने भिन्न-भिन्न विषयों पर विस्तार से बताया। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक अभियोजन, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो न्यायालय एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।