ब्राम्हण समाज के दिग्गजों द्वारा आज साँगीपुर बाजार में आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह
ब्राम्हण समाज के दिग्गजों द्वारा आज साँगीपुर बाजार में आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह
आम के पेड़ से एक अधेड़ को फांसी के फंदे से लटकता पाया गया
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अधेड़ को फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बेलवां गांव निवासी बिहारी लाल कन्नौजिया 50 वर्ष रविवार की रात घर से खाना खाकर बाज़ार की तरफ घूमने जाने की बात कह कर निकले। रात 12:00 बजे तक जब अधेड़ घर नहीं आये तो पत्नी मंजू देवी काफी चिंतित होकर आसपास के लोगों को पति के नहीं आने की बात बताई। पड़ोसियों ने अधेड़ काफी रात तक खोजबीन किया लेकिन रात को वह नहीं मिले। थककर पड़ोसी और परिजन घर आ गए।
सोमवार की सुबह गांव वाले मॉर्निंग वॉक पर निकले थे कि बिहारी लाल कन्नौजिया के घर से
500 मीटर दूर चंद्रदेव यादव के आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से अधेड़ का शव लोगों ने झूलते हुए देखा।
शव के करीब गए तो उनकी पहचान बिहारी लाल कन्नौजिया के रूप में कर सूचना परिजनों को दिया। सूचना पर मृतक की पत्नी मंजू देव और दो पुत्र आनंद, प्रवीण, पुत्री सिंपी
घटनास्थल पर पहुंच कर दहाड़े मारकर रोने लगी।
मृतक फांसी पर कैसे लटका यह रहस्य बना हुआ है। घटना के कारणों का न तो परिजन कुछ बता पा रहे हैं न हीं उनकी पत्नी मंजू देवी बता पाने की स्थिति में है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।घटना के संबंध में कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मृतक फांसी लगाने से मौत हो गई है घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। जौनपुर से अशोक कुमार दुबे की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ब्राम्हण समाज के दिग्गजों द्वारा आज साँगीपुर बाजार में आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह
कांग्रेस नेता के घर आँसू पोंछने पहुँचेंगें प्रमोद तिवारी
लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ़ोन नहीं उठाने वाले अधिकारिओ को दी चेतावनी,
Leave a Comment: