अफजलगढ़। शासन के आदेश पर चला बुलडोजर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव व ईओ कौशल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से संपत्ति से हटवाया गया कब जा


अफजलगढ़। शासन के आदेश पर चला बुलडोजर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव व ईओ कौशल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से संपत्ति से हटवाया गया कब जा


बिजनौर से राकेश कुमार के साथ सुशील कुमार रस्तोगी की बड़ी खबर

 अफजलगढ़ मे सरकारी संपत्तियों को भू माफियाओं के चुंगल से बाबा का बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। शनिवार को शासन के आदेश पर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव व ईओ कौशल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से नगर पालिका सीमा में गाटा संख्या 577 व 578 के रास्ते पर कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था जिसको मौके पर पहुंचकर पालिका प्रशासन व तहसील प्रशासन टीम द्वारा बाबा का बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से कब्जा मुक्त कराया गया। वही अजबनगर की गाटा संख्या 173 पर स्थित तालाब को भू माफियाओं से खाली कराकर तालाब के चारों ओर खुदाई कर शीघ्र ही सौंदर्यकरण कराया जायेगा इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोगों को चेतावनी देकर अवगत कराया गया दो दिन के अन्दर अपना अतिक्रमण हटा ले नहीं शीघ्र ही बुलडोजर चलाकर कब्जे को मुक्त कराया जाएगा। इस संबंध में नायाब तहसीलदार अफजलगढ़़ परमानंद श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान जारी रहेगा और कब्जाधारियों के खिलाफ इन अवैध निर्माणों को शीघ्र ही ध्वस्त कर अन्य सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इस संबंध में नायाब तहसीलदार अफजलगढ़़ ने टीमों गाठित कर शीघ्र ही भू माफियाओं के चुंगल से सरकारी जमीनों एक-दो दिन के भीतर मौके पर पहुंचकर कब्जों को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अफजलगढ़ परमानंद श्रीवास्तव के अलावा ईओ कौशल कुमार, कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार, कानूनगो नरेंद्र कुमार,लेखपाल बेनीराम सिंह, लेखपाल रोहिताश सिंह, लेखपाल सुरेश,पालिका कर्मचारी बृजमोहन, कांस्टेबल राहुल चौधरी तथा कांस्टेबल सचिन कुमार तथा शादाब अली, आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।