भाजपा सांसद बृजभूषण की राज ठाकरे को चेतावनी: अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा, पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे


भाजपा सांसद बृजभूषण की राज ठाकरे को चेतावनी: अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा, पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे,भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को चेतावनी दी है कि वह उन्हें अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने देंगे।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को चेतावनी दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि हम राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।



उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी राज ठाकरे से मुलाकात न करने का आग्रह किया।

राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या आने वाले हैं। मुंबई में 'अयोध्या चलो' के पोस्टर लगाए गए हैं।राज ठाकरे महाराष्ट्र की उद्घव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।