लहचूरा में युवक तमंचे के बल पर दिखा रहा दबंगई


लहचूरा में युवक तमंचे के बल पर दिखा रहा दबंगई:क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से किया इंकार,मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना लहचूरा क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक अवैध तमंचा लेकर दहशत फैलाने का काम कर रहा है। जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आजकल सोशल सोशल मीडिया का उपयोग कई तरह से कर रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का भी काम कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर है इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया गया है कि वायरल हो रही तस्वीर लहचुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल निवासी सुनील राजपूत पुत्र परशुराम की है, जो अपने हाथ में देसी अवैध तमंचा लेकर दिखाई दे रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद भी लहचूरा पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

इस संबंध में लहचुरा थाना प्रभारी से जानकारी चाही तो उन्होंने उक्त मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए। पूरे मामले की जांच कर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। फिलहाल वायरल हो रही फोटो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।