जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।abtaktv


गोरखपुर  महराजगंज जिले  के पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में आयोजित रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर देर रात तेज आंधी के कारण चाहर दीवारी गिरने से दो साधुओं की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के समय विभिन्न स्थानों से आए साधु टावर की दीवार के किनारे विश्राम कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आने के कारण टावर की बाउंड्री वाल गिर गई। जिसके कारण कई साधु घायल हो गए और 2 साधु की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


उपरोक्त घटना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हर संभव मदद किया गया है।शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई बाइट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।