किसी को तीन माह किसी को दो माह तथा किसी को एक माह से नहीं दिया राशन, वहीं अंगूठा लगवाकर राशन कर लिया जाता है खारिज
राशन वितरित करने में प्रत्येक कार्ड दो से पांच किलो काटता है गल्ला तथा कार्ड धारकों को समय से नहीं देता है राशन
अंत्योदय कार्ड में किसी को 25 किलो तो किसी को 30 किलो देता है राशन, वहीं राशन की दुकान में नहीं लगा है मानक तय सरकारी बोर्ड
कार्ड धारकों के कार्ड में नहीं चढ़ाया जाता है राशन, अंगूठा लगाने के बाद नहीं दी जाती है पर्ची जिम्मेदार लोग बेखबर
फतेहपुर यूपी में बुल्डोजर बाबा की सरकार बनते ही बोल्डोजर बाबा ने कहा था सबका साथ सबका विकास और कोरोना काल से बीजेपी की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सरकार सभी गरीबों को महीने में दो बार राशन वितरित करने का आदेश जारी करते हुए साफ शब्दों में कहा था कि अगर किसी भी जनपद में कोटेदार अपनी मनमानी के चलते राशन वितरित करेंगे या फिर राशन वितरित करने में किसी भी प्रकार की धांधली करते हुए पकड़े गए तो सीधा कोटा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को भी तलब किया जाएगा। वहीं यूपी के समस्त जनपदों में भले ही बुल्डोजर बाबा का यह फरमान थोड़ा बहुत देखने को मिलते हो लेकिन जनपद फतेहपुर में यह बिल्कुल भी न के बराबर देखने को मिलता है।बुल्डोजर बाबा की सरकार में सभी गरीब कार्ड धारकों को फ्री राशन के साथ एक किलो रिफाइंड तेल,एक किलो चना,एक किलो आयोडीन युक्त नमक मिलता है लेकिन कुछ कोटेदार तो उसमें भी पूरी तरह कटौती करने में महारथ हासिल किए हुए हैं। वहीं जनपद के बहुआ ब्लॉक के अंतर्गत डुंडरा मजरे सौहनियापुरवा गांव के ग्रामीणों ने अपने कोटेदार रामआसरे के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कोटेदार की मनमानी के चलते राशन समय से नहीं दिया जाता है।किसी को तीन महीने बाद तो किसी को दो महीने तो किसी को एक महीने बाद राशन वितरित किया जाता है और राशन में प्रत्येक कार्ड में प्रति कार्ड दो किलो राशन की कटौती की जाती है। वहीं ग्रामीणों ने बताया की जब राशन कटौती और राशन समय से न मिलने का कारण पूंछा जाता है तो डांट कर भगा देता है तथा राशन न दिए जाने की बात कहता है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अंगूठा लगवाने के बाद कार्ड में चढ़ाया नहीं जाता है ऐसे ही मनमानी के चलते राशन खारिज करवा लिया जाता है। वहीं अंत्योदय के प्रत्येक कार्ड में 25 किलो या 30 किलो ही राशन देता है। वहीं दुकान में मानक तय सरकारी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि सभी से अंगूठा लगवाने के बाद राशन समय से नहीं दिया जाता है तथा राशन को बेच कर अपना जेब आराम से गरम करता है।जिससे गुस्साए ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त रहा तथा शिकायती पत्र देने के समय रामराज लोधी,शांति देवी,संगीता देवी,फूलकुमारी, पुष्पा देवी,कमलेश कुमारी,सुमनदेवी,रुक्मिणा,रामकिशोर,श्यामसखी,शिवरानी,सोहन,हरिश्चंद्र,तुलसी आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: