उम्र 28 वर्ष पति शशि राम को 108 एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 8797 द्वारा घर से लाते
समय जगतारा को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से एंबुलेंस कर्मचारी
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआabtaktv
शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराएं अधिकारी-अपर जिलाधिकारी
तीनों तहसीलों में फरियादियों द्वारा 176 शिकायती प्रार्थना पत्र दी गई जिसमें अधिकारियों द्वारा मौके पर 18 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर शासन की मंशानुरूप आमजनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के सभी तहसीलों में संपन्न हुआ।
तहसील बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकरोट आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण ना होने पाये। संपूर्ण समाधान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी, महा प्रबन्धक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, परियोजना अधिकारी डूडा अनुपस्थित रहे, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है और कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को समझतें हुये पारदर्शिता पूर्वक कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये अपर एसडीएम ज्योति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। शिकायत लम्बित होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुये विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का तीन दिवस के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे।
इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र कुमार, तहसीलदार, सीओ वरुण मिश्र, राधारमण सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, अपर सीएमओ डा0 एके0 सिंघल, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता एवं एसडीएम संतोष कुमार ओझा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर सीओ उदयराज सिंह, तहसीलदार रामआश्रय व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
तहसील तुलसीपुर में एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस तुलसीपुर में 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान तहसीलदार प्रवेश कुमार, सीओ कुवॅर प्रभात् सिंह व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
समय जगतारा को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से एंबुलेंस कर्मचारी
के लिए CM योगी को लिखा खून से पत्र। खागा तहसील के सलेमपुर और रानीपुर मौरंग खदान का मामला Ab Tak Tv
दुर्घटनाएं, बिरौली चौक मार्ग से डंपरों का परिचालन हो डायवर्ट abtaktv
Leave a Comment: