दुर्घटनाएं, बिरौली चौक मार्ग से डंपरों का परिचालन हो डायवर्ट abtaktv


बिहार बिरौली चौक पर गोलंबर बनाने, चौराहा पर डिजिटल ट्रैफिक सिग्नल लगाने व एक पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की मांग समस्तीपुर जिले के पूसा का बिरौली चौक चौराहा क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम चौराहा बन चुका है। इस कारण यहाँ आए दिन छोटी- बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। इस चौराहा पर बड़े वाहनों खासकर बिरौली घाट से अवैध रूप से बालू खनन करके ले जा रहे डंपरों की बेलगाम गति के कारण पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। जिससे लोगों के लिए इस रूट पर डंपरों का परिचालन काल का गाल साबित हो रहा है। इसको लेकर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने बिरौली चौक पर गोलंबर बनाने, चौराहा पर डिजिटल ट्रैफिक सिग्नल लगाने व चौराहे पर एक पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति के साथ बिरौली घाट से बालू के अवैध खनन पर भी रोक लगाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मार्ग पर सबसे अधिक यातायात का दबाव रहता है। चौराहा पार करते समय कहां से कौन सा वाहन आ जाए मालूम नहीं पड़ता। कई बार चौराहे पर आपस में वाहनों की टक्कर हो चुकी है। आज ही सुबह में चौराहे पर डंपर ने एक पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने अति शीघ्र ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की मांग की है। जिससे कि चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल से आने-जाने वाले वाहन कुछ देर के लिए रुकेंगे जिससे चौराहे को क्रॉस करने में कोई परेशानी नहीं हो। सिग्नल लग जाने से कहीं ना कहीं वाहन दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। लोगों का मानना है कि जब ट्रैफिक सिग्नल लग जाएंगे तो वाहन थोड़ी देर रुककर चौराहा पार करेंगे। यदि ऐसा प्रशासन के लिए तुरंत संभव नहीं है तो डंपरों व भारी वाहनों का परिचालन इस मार्ग से डायवर्ट कर दिया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।