उसने बताया कि समय बहुत कम बचा है


फतेहपुर। एक पिता के लिए उसकी बेटी का विवाह बेहतर ढंग से संपन्न कराना बहुत बड़ा सपना होता है। उसी सपने को साकार करने के लिए दोनों हाथ व दोनों पैरों से दिव्यांग काजू कश्यप पुत्र रामकिशन कश्यप ग्राम विक्रमपुर, तहसील खागा, जनपद फतेहपुर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। काजू का कहना है कि एक अजीबो-गरीब बीमारी में उसको अपने हाथ व पैर गंवाने पड़े। वह आज इतना असहाय महसूस कर रहा है कि अपनी लाडली बेटी ज्योति की शादी के लिए लोगों के पास जाकर मदद मांग रहा है। उसने बताया कि बेटी कि शादी अगले महीने 06 जून को होना सुनिश्चित है। उसने बताया कि हाथ व पैरों से असहाय होने की वजह से वह ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पा रहा है, जिसकी बदौलत उसने अपनी बेटी के विवाह के लिए जो सपने देखे थे उसे पूर्ण करने में असमर्थ महसूस कर रहा है। उसने बताया कि समय बहुत कम बचा है और विवाह के लिए जो व्यवस्थाएं होनी चाहिए वह अभी तक नहीं हो पाई है। उसने जिले के विभिन्न समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों से मदद की गुहार लगाई है। दिव्यांग काजू का कहना रहा कि जो लोग भी मेरी बेटी के विवाह के लिए मदद प्रदान करेंगे उसके बदले वह कुछ देने लायक जरूर नहीं है, किंतु एक पिता की दिल से निकली हुई दुआ शायद किसी के काम आ जाए। दिव्यांग काजू कश्यप ने अपना मोबाइल नंबर 8470951060 भी देते हुए बताया कि शायद अगर किसी को शंका है तो वह उक्त नंबर पर बात करके पूरी जानकारी हासिल कर सकता है तथा सहयोग राशि भेजने वाले
 बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खागा।
 नाम- पुष्पा पत्नी काजू खाता संख्या-54570100005688-IFSC CODE-BARBoBUPGBX व गूगल पे नंबर 8090653883 में अपना सहयोग दे सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।