एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर UK 04 P 7788 जिसमें 05 व्यक्ति सवार थें


.यूपी के बरेली में मंगलवार तड़के उत्तराखंड के रामनगर से हरदोई जा रहे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्विफ्ट गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया | हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही स्विफ्ट गाड़ी में बैठे पांचो लोगों की मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  , साथ ही शवों की शिनाख्त करके घटना की परिजनों को जानकारी दे दी है |

 
एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार  करीब 3:30 बजे प्रातः थाना इज्जतनगर के लालपुर चौकी अहलादपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर UK 04 P 7788 जिसमें 05 व्यक्ति सवार थें जोकि रामनगर उत्तराखंड से हरदोई जा रहे थे। ग्राम लालपुर चौरहा पर स्विफ्ट अचानक आ गयी जिससे ट्रक नंबर PB 13 BN 4765 से आपस में टक्कर हो गई स्विफ्ट गाड़ी में बैठे पांचों व्यक्तियों 1.मो0 सगीर पुत्र मो0 इब्राहिम उम्र 35 वर्ष नि0 खेताड़ी रामनगर थाना कोतवाली जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) 2.मुजम्मिल पुत्र तसब्बर उम्र 36 वर्ष नि0 भवानीगंज रामनगर थाना कोतवाली जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) 3.मो0 ताहिर पुत्र नामालूम उम्र 40 वर्ष नि0 रामनगर थाना कोतवाली जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) 4.इमरान खान पुत्र अखलाक खान उम्र 38 वर्ष नि0 भवानीगंज रामनगर थाना कोतवाली जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) 5.मो0 फरीद पुत्र उबैदुर रहमान उम्र 35 वर्ष नि0 रामनगर थाना कोतवाली जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी मृत व्यक्तियों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।