राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ ( बसडिलिया ) सिद्धार्थनगर में अप्रेन्टिस / रोजगार मेला का हआ आयोजन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ ( बसडिलिया ) सिद्धार्थनगर में अप्रेन्टिस / रोजगार मेला का हआ आयोजन

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , सिद्धार्थनगर / जिला सेवायोजन कार्यालय / कौशल विकास मिशन सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , नौगढ ( बसडिलिया ) सिद्धार्थनगर में अप्रेन्टिस / रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।

 इस मेले में होली हर्वस प्रा ० लि ० , स्वींगी फूड डिलेबरी , प्रा ० लि ० , एस ० एस ० पी ० एम ० फर्टीलाइजर प्रा ० लि ० तथा पन्तकालीय एग्रो प्रा ० लि ० निजी क्षेत्र के कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 110 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया । इस मेला में 378 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया । 
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव , जिला सेवायोजन अधिकारी , सिद्धार्थनगर मिथिलेश कुमार मिश्र , उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र , दयाशंकर सरोज  हरिश्चन्द्र  प्रधान सहायक  राकेश कुमार मौर्य , वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार सिंह  कनिष्ठ सहायक रामदास  कार्यदेशक विपिन कुमार चौधरी  अंकित सरन मुकेश कुमार राकेश कुमार चौधरी  अनुदेशक उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।