आज दिनांक 21-06 -2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर
आज दिनांक 21-06 -2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर
प्राणायाम जरूर करें इससे रोगों का क्षय होता है और मनुष्य दीर्घायु होता है : उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक
प्राणायाम जरूर करें इससे रोगों का क्षय होता है और मनुष्य दीर्घायु होता है : उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीआईपी क्षेत्र के तहसील मुख्यालय इटवा परिसर में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार इटवा सहित सभीं राजस्व कर्मियों के साथ नगर पंचायत इटवा व आसपास के तमाम गणमान्य नागरिक एवं सरकारी व गैर सरकारी लोगों नें भाग लेकर शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया ।
जनपद सिद्धार्थनगर के वीआईपी क्षेत्र इटवा के तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी इटवा अभिषेक पाठक के देखरेख में योग शिक्षक ने विभिन्न आसनों व सूर्य नमस्कार के साथ साथ प्राणायाम का भी योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने अपनें उद्बोधन में कहा कि योग देश की प्राचीन पद्धति है योग से ही ऋषियों मुनियों की आयु लम्बी होती है तथा काया भी निरोग हो जाता है इसलिए योग के योगाभ्यास को अपनाएं इसे आगे बढ़ाएँ प्राणायाम जरूर करें इससे रोगों का क्षय होता है और मनुष्य दीर्घायु होता है ।
योग शिक्षक द्वारा प्राणायाम कपालभॉंती सूर्य नमस्कार के साथ उत्थानपान वक्रासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन आदि योग मुद्राओं के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए योगाभ्यास भी कराया गया जिसकी लोगों नें भूरि भूरि प्रशंशा की ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज दिनांक 21-06 -2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर
कवरेज के दौरान प्रशासन की मौजूदगी में पत्रकार का मोबाइल छीना मिली जान से मारने की धमकी
विश्व योग दिवस के अवसर पर मड़ियाहूं नगर स्थित मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय में योग समारोह का आयोजन हुआ।
Leave a Comment: