योग प्रोटोकाल में उल्लेखित आसान,प्राणायाम का अभ्यास कराया


फतेहपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला फतेहपुर के विभिन्न स्थानों व विद्यालयों में योग महोत्सव मनाया जा रहा है उसी के चलते छिवलहा कस्बे के जनता इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार मालवीय जी शिक्षक शक्तिकांत मिश्र, हीरालाल, धर्मेंद्र कुशवाहा,दीपक,अनिल, जी के साथ छात्र छात्राओं के में भी काफी उत्साह देखने को मिला जिसमें वहीं जिले के औंग में भी आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कस्बा स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज परिसर में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग प्रोटोकाल के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास शिविर का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सार्थक रूप से प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।योगाचार्य स्वामी अग्निवेश जी ने योग प्रोटोकाल में उल्लेखित आसान,प्राणायाम का अभ्यास कराया।युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगा फार ह्यूमिनिटी थीम अर्थात मानवता के लिए योग के रूप में मनाया जा रहा है।स्वास्थ्य लाभ के लिए विश्व भर में इसे अपनाया गया इससे बड़ा मानवता के लिए और क्या संदेश हो सकता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका है।ऐसे में योग को दैनिक रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य सुधार में हम आगे बढ़ सकते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीचंद्र आर्य ने सभी अतिथियों का आभार जताया।परिसर में आयुष विभाग द्वारा निशुल्क दवा वितरण का स्टाल लगाया गया।आधा सैकड़ा लोगो ने शिविर में भाग लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला,स्वामी हंसानद,आनंद पटेल,राकेश पटेल,विपिन सिंह,राजाभान सिंह,कुलदीप शर्मा,अभिनव पटेल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।