abtaktv News Channel@थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा नशीले पाउडर स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-


abtaktv News Channel
जनपद-बस्ती संवाददाता-
की रिपोर्ट--


थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा नशीले पाउडर स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
         आज दिनांक 25.06.2023 को थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान  अभियुक्त गुरुदेव पुत्र वीरे को समय 10.50 बजे आशीर्वाद होटल से 100 मीटर पहले कैलवरी स्कूल वाली रोड से नशीले पाउडर स्मैक  21 छोटी कागज की पुड़िया में कुल 0.315 मिलीग्राम के साथ  गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0स0 189/23 धारा 8/22 NDPS ACT पंजिकृत  कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।  

बरामदगी का विवरण-
01.नशीले पाउडर स्मैक  21 छोटी कागज की पुड़िया में कुल 0.315 मिलीग्राम।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
01. गुरुदेव पुत्र वीरे निवासी वार्ड नंबर 7 हनुमान गढी खटकहिया कस्बा हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
01.व0उ0नि0 सुरपति त्रिपाठी थाना हरैया जनपद बस्ती।
02-हे0का0 सन्तोष यादव, का0 दुर्गेश सिंह, का0 राकेश पाल थाना हरैया जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।