पंचायतें होंगी तंबाकू मुक्त, पंचायती राज विभाग चलाएगा व्यापक अभियान


पंचायतें होंगी तंबाकू मुक्त, पंचायती राज विभाग चलाएगा व्यापक अभियान

पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने दिए निर्देश, 

कोटपा कानून के सम्बन्ध में जगह-जगह वैधानिक चेतावनी लगाने के भी निर्देश

संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा
 
धौलपुर , 25 जून

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायती राज शासन सचिव रवि जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर तंबाकू नियंत्रण हेतु कोटपा कानून के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह वैधानिक चेतावनी लगाने एवं आगामी ग्राम सभा में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के संबंध में घोषणा किए जाने की प्रक्रिया को भी अपनाने के लिए कहा। श्री जैन ने बताया कि इसकी अनुपालना के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।