पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधियों की की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशें, कुल 286 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले में वांछित अपराधियों की की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशें, कुल 286 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा

धौलपुर,25जून।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर श्री रुपिंदर सिंधु आई. पी.एस. के सुपरवीजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार आई. पी.एस. के नेतृत्व में जिले में आज पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध कार्यों से लिप्त व्यक्तियों एवं वांछित आरोपियों की धडपकड के लिए जिले में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीमो ने दबिश दी है| इस कार्रवाई के दौरान 2 स्थाई वारंटी, 41 गिरफ्तारी वारंटी, 13 फायरिंग की घटनाओं के आरोपी, 13 अवैध हथियारों के आरोपी, 23 अवैध शराब के आरोपी एवं अन्य प्रकरणों में फरार चल रहे 169 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| अभियान के अन्तर्गत जिले भर में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों, जुआ व सट्टे के 13 प्रकरण दर्ज कर 15 आरोपियों, अवैध हथियारों के 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आज के विशेष अभियान में जिले भर में 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वांछित अपराधियों की धडपकड का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।