ऐसा दिन नहीं है जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, जैसी जघन्य घटनाएं न घटित हो
विगत लगभग 6 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का दंभ भरने वाली योगी सरकार केवल भाषणों की सरकार बनकर रह गई है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन हत्या, लूट, बलात्कार, जैसी जघन्य घटनाएं न घटित हो। स्थिति यह हो गई है कि लखनऊ में जहां पूरा शासन और प्रशासन मौजूद रहता है वहां भी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस सरकार में जहां पुलिस, पत्रकार, पुलिस अभिरक्षा में कैदी नहीं सुरक्षित हैं वहां आम जनमानस का क्या होगा, यह प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान है। जनपद उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार को गोली मार दी जाती है, पुलिस तहरीर के इंतजार में बैठी रहती है। बाराबंकी के लोनी कटरा के भिलवल बाजार में एक वृद्ध की घर में घुसकर ईट से कूच कर हत्या कर दी जाती है, पड़ोसियों द्वारा आरोपित को पकड़ा जाता है निश्चित रूप से उ0प्र0 सरकार एवं पुलिस के इक़बाल पर प्रश्नचिन्ह है।
उन्होंने आगे बताया कि जनपद मैनपुरी के एक गांव में घर के सदस्य द्वारा पांच हत्याओं को अंजाम दिया जाता है, यदि कानून का डर होता तो हत्यारा निश्चित रूप से एक बार सोचने पर विवश होता। लखनऊ के इन्दिरा नगर में दिन दहाड़े बदमाश घर में घुस जाते हैं और महिला को बंधक बनाकर पीटते हैं तथा उसी घर में आग लगाकर भाग जाते हैं, यहां भी पुलिस तहरीर को इंतजार कर रही होती है जबकि यह वारदात जिस मकान में हुई वह ए.0सी0पी0 गाजीपुर कार्यलय से चंद कदम की दूरी पर स्थित है।
प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि जबसे योगी सरकार प्रदेश की सत्ता में आई है लगातार आपराधिक घटनायें बढ़ी हैं, कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। पुलिस का मनोबल भी इस सरकार में गिरा है परिणामस्वरूप अपराधियों को मनोबल चरमोत्कर्ष पर है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। एन0सी0आर0बी0 की रिपोर्ट भी यह बताती है कि पुलिस प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने पर नाकाम साबित हो रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कागारौल में भाजपा की जनसभा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र को पूरा करने में जुटी सरकार। विपक्ष ठगबंधन बनाने में जुटा भाजपा अपने 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है। मौसम ने भी जनसभा
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन जौनपुर जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर में माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन व डॉक्टर डे पर डिवाइन हॉस्पिटल में PD
बहराइच के गल्ला मंडी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विगत कई वर्षों से एक ही पद पर तैनाती व सेवानिवृत्त गल्ला मंडी समिति कर्मचारियों के संबंध में जनसूचना के
लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल ह
Leave a Comment: