प्यास बुझाने को आते हैं गंगा के किनारे नहीं बुझा पाते हैं प्यास। तब तक कुत्ते कर देते हैं हमला ।
वन विभाग टीम का साहसिक कदम
दिग्विजय शुक्ला के नेतृत्व में सभी वार्डों के सभासदों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिधौली को सौंपा
नगर पंचायत सिधौली के समस्त सभासदों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिधौली को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने एक ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष सिधौली को भी सौंपा। आपको बता दें कि नगर पंचायत सिधौली के नरोत्तम नगर उत्तरी के सभासद दिग्विजय शुक्ला के नेतृत्व में सभी वार्डों के सभासदों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिधौली को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। नगर पंचायत कार्यालय सिधौली द्वारा जिला योजना समिति के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी सभासदों को नहीं दी गई, जबकि नगर पंचायत कार्यालय को 7 जून को ही पूरे कार्यक्रम की जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई थी, परंतु नगर पंचायत कार्यालय द्वारा साजिशन सभासदों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिससे सभी सभासद निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित हो गए, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए दोषी नगर पंचायत कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा नामांकन कराने की मांग की। इस मौके पर दिग्विजय शुक्ला, रजत त्रिपाठी, मनीष जायसवाल,गीता भार्गव, रेनू भार्गव, संजय गुप्ता, सुनीता मिश्रा, हरिनाम वर्मा, आबिदा , संतोष, रंजीत यादव, सरोज, अनुराग शुक्ला उर्फ बंटी आदि लोग मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
वन विभाग टीम का साहसिक कदम
मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा मोदी की जितनी भी सराहना की जाय वह कम है उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसका डंका पूरी दुनिया में बजता है
ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई दर्दनाक मौत गंगा गोमती ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई है मृतक युवक की उम्र 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है
Leave a Comment: