जनसंपर्क महा अभियान के तहत भाजपा आज पूरे यूपी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मना रही है


जनसंपर्क महा अभियान के तहत भाजपा आज पूरे यूपी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मना रही है। CM योगी भी लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यानी सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। CM योगी ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश को नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे। PM मोदी ने कश्मीर से धारा-370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के इस सपने को साकार किया।"

बंगाल को अंग्रेजों से बचाने में मुखर्जी का बड़ा योगदान रहा
CM योगी ने कहा, "प्रदेश शासन और जनता की ओर से डॉ. मुखर्जी के बलिदान को नमन करते हैं। डॉ. मुखर्जी 35 साल की उम्र में कुलपति बने थे। देश के विभाजन की त्रासदी को रोकने और पूरे बंगाल को अंग्रेजों से बचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। देश के अंदर आजादी का आंदोलन उनकी पहचान बन गई थी। जब उन्होंने देखा कि आजादी जिन आदर्शों के लिए मिली थी, वो तत्कालीन सरकार तुष्टिकरण कर रही है। इसलिए मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की। जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने तत्कालीन सरकार की तुष्टिकरण नीतियों का विरोध किया।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।