दबंगों द्वारा आए दिन दी जा रही है जान से मार देने की धमकी


दबंगों द्वारा आए दिन दी जा रही है जान से मार देने की धमकी

यह मामला बाबागंज ब्लॉक ग्राम सभा गणेशपुर सुरहिया परगना चरदा तहसील नानपारा बहराइच का है
प्रार्थी अपने परिवार में अकेला व सीधा-साधा आदमी है जिसकी उम्र 70 वर्ष है और विपक्षी प्रार्थी के गांव के ही निवासी हैं जो सर्कस व दबंग किस्म के आदमी हैं लंबा चौड़ा परिवार होने के कारण आए दिन हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की नियत से धमकी देते रहते हैं और कहते हैं कि जब तक यह जमीन नही छोड़ दोगे तब तक तुम्हारे जान का खतरा बना रहेगा या फिर आप बेच कर भाग जाओ प्रार्थी ने इस संबंध में इलाकाई थाना रुपईडीहा व बाबागंज चौकी  से कई बार संपर्क किया गया लेकिन विपक्षी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई प्रार्थी के पास नंबरी जमीन की सारे कागज उपलब्ध है खसरा खतौनी मैं भी नाम दर्ज है फिर भी यह लोग पारिवारिक होने के कारण आए दिन हम को मारते पीटते हैं और मेरा बना बनाया टीम का घर उजाड़ कर फेंक दिया है इस संबंध में जब इन्होंने हम को मारा पीटा और मेरा मकान उजाड़  कर फेंक दिया तो हमने 112 पर सूचना भी दिया था और थाने पर तहरीर भी दिया था 112 के मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देख कर यह लोग मौके से फरार हो गए 112 की पुलिस ने थाने पर तहरीर देने की बात कही थाने पर तहरीर देने के बाद सिर्फ 151 की कार्यवाही की गई जिससे दबंग व्यक्तियों के द्वारा आए दिन धमकी दी जाती रहती है कि अगर अपनी सलामती चाहते हो तो जमीन छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जमीन के साथ तुमको भी जाना पड़ेगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।