किसान की हत्या करने अभियुक्त को थाना नौहझील पुलिस ने मोबाइल,रूपये,आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार


किसान की हत्या करने अभियुक्त को थाना नौहझील पुलिस ने मोबाइल,रूपये,आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार

मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व  अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में थाना नौहझील पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 175/2023 धारा 302/323/504 वाछित अभियुक्त मनोज उर्फ मन्नू पुत्र रामवीर उर्फ हाबूडा थाना नौहझील जिला मथुरा को थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.06 2023 को मुडलिया की और जाने वाले मार्ग पर ओमप्रकाश के टयूबेल से गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है दिनांक 20.06.2023 को मृतक का भाई विपिन कुमार पुत्र भगवान सहाय निवासी बाघई कटैलिया थाना नौहझील मथुरा द्वारा अपने भाई मृतक प्रेमपाल उर्फ बबलू की हत्या ट्यूबल पर सोते हुए अभियुक्त उर्फ मन्नू पुत्र रामवीर उर्फ हाबूडा द्वारा ईट पत्थर से चेहरा कुचलकर कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक पंजीकृत कराया गया। घटना दिनांक 19.06.2023 से लगभग तीन चार दिन पूर्व मृतक के टयूबैल से पानी की पाइप चोरी हो गयी थी जिसका शक मृतक प्रेमपाल अभियुक्त मन्नू पर करता था। मृतक द्वारा इस सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ करने पर दोनों के बीच आपस मे कहा सुनी हो गयी थी। दि 19.06.23 की रात्रि मे अभियुक्त मन्नू अपने गांव वापस लौट रहा था। मृतक प्रेमपाल अपने पुत्र अवनीश के साथ टयूबल पर पड़ी चारपाई पर लेटा हुआ था। मृतक द्वारा अभियुक्त को चोरी की पाइप के सम्बन्ध मे पुनः टोके जाने के कारण अभियुक्त चोरी के आरोप से नाराज हो गया तथा मृतक के साथ मारपीट व कहासुनी करने लगा जिस पर मृतक का पुत्र मौके से अपने घर अपनी मम्मी और बाबा को बुलाने चला गया इसी दौरान अभियुक्त द्वारा मौके पर पडे ईट पत्थर व लकड़ी के डन्डे से मृतक के सिर पर ताबडतोड़ वार कर हत्या कर दी गयी। हत्या के उपरान्त अभियुक्त ने मृतक के पजामा मे रखे लगभग 6000 रुपये व फोन निकालकर मौके से फरार हो गया था,से अभियुक्त ने 900/- रुपये का एक कीपैड फोन खरीदा था अभियुक्त से नया खरीदा हुआ मोबाइल फोन, 2980/- रुपये मृतक का फोन व हत्या के समय पहने हुए कपडे, चप्पल व आलाकत्ल बरामद हुये हैं।

वाइट,,, शैलेश कुमार पांडे ssp मथुरा
आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।