चचेरे भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप


चचेरे भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप


नाबालिग किशोरी ने चचेरे भाई पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है दरअसल थाना बलदेव इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का आरोप है उसके चचेरे भाई ने 13 जून को उसको घर में अकेला दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर  दुष्कर्म का प्रयास किया गया लेकिन किशोरी द्वारा शोरगुल मचा दिया गया जिस पर उसकी मां आ गई और आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया इस मामले मे पीड़ित किशोरी ने थाना बलदेव में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया एसएसपी कार्यालय पहुंची किशोरी का यह भी आरोप है कि आरोपी के परिवारी जन उसे डरा धमकाकर इस मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं जबकि पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके चलते आरोपी के परिवार के होसले बुलंद है इसी को लेकर आज उसके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है
आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।