ब्यूरो चीफ मुस्ताक अली पीलीभीत


पूरनपुर-पीलीभीत :  के थाना घुघंचिहाई के गांव ज्ञानपुर महोलिया में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गांव में घटना होने के बाद अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना मिलते ही थाना घुघंचिहाई पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। 
घुघंचिहाई के गांव ज्ञानपुर महोलिया के रहने वाली अर्चना वर्मा सुबह लगभग 7:30 बजे  अपनी सहेली हिना के साथ धान की रोपाई करने जा रही थी। तभी वह गांव के रहने वाले मंजीत यादव पुत्र हरिद्वारी लाल के घर के सामने पहुंची। तभी वहां पहले से ही घात लगाये मंजीत ने अर्चना वर्मा पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से अर्चना की मौके पर ही मौत हो गयी। अर्चना को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद मंजीत ने अपने घर के अंदर जाकर खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद मंजीत की भी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगने के बाद थाना घुघंचिहाई पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त सहित अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लिया। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंकर जांच पड़ताल की। फिलहाल दोनों शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बाइट-- अनिल कुमार यादव (अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत 

ज्ञानपुर महोलिया में एक युवक ने युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर फारेंसिक टीम पहुंची है जांच पड़ताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।  और गहनता से सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।