आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है


आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है ।रक्तदान दिवस पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में  रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ रजनीश शर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्टाफ में फार्मासिस्ट अवधेश कटियार ,आनंद ,वार्ड ब्वाय अरशद अली ,नरेंद्र, रमाकांत ,अवनीश ,सुपर्णा आदि सभी लोगों ने सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया ।कोई भी स्वस्थ  रक्तदाता जो 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के उम्र में है रक्तदान कर सकता है ।रक्तदान करने से रक्तदाता का शरीर खून की कमी को पूरा करने में जुट जाता है जिससे शरीर की लाल रक्त कोशिकाएं ज्यादा बनती हैं और रक्तदाता की सेहत में सुधार आता है। यदि आप नियमित रूप से रक्तदान करते रहते हैं तो आपके शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती जिससे आपका शरीर कुछ खास तरह के कैंसर के जोखिम से बच जाता है और हृदय रोगों की रोकथाम में भी मदद मिलती है ।एक स्वस्थ व्यक्ति 1 साल में 4 बार या हर 3 महीने के अंतर पर रक्तदान कर सकता है एक रक्तदान से 3 लोगों की जिंदगी बच सकती है।होम्योपैथी औषधि रक्त के शोधन एवम रक्त सम्बन्धी सभी विकार में रामबाड़ की तरह काम करती है।


मुनाजिर हुसैन अब तक टीवी न्यूज़ चैनल ब्लॉक सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।