माता रानी का जागरण गुरुवार की शाम  भव्य भंडारा के साथ संपन्न हो गया, 


बरेली/ कैंट विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला गडैया में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी, माता रानी का जागरण गुरुवार की शाम  भव्य भंडारा के साथ संपन्न हो गया, 
जागरण एवं भंडारा में काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
एक तरफ जहां जागरण को लेकर पूरे मंदिर परिसर को बेहतर ढंग से सजाया गया था। वहीं दूसरी ओर जागरण में सुनाया जा रहे मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। जिस जगह पर माता रानी का मंदिर  है उसके पूरे स्थान को फूल व माला से सजाया गया था। गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे जग्गू एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से पूरा वातावरण भक्ति के सागर में डूब गया। मंदिर के पुजारी अशोक तिक्खा  एवं पूर्व पार्षद महेश पंडित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी जागरण अपनी पूरी भव्यता के साथ  मनाया गया। जागरण में प्रस्तुत की गई झांकियों ने श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्ति सागर में डुबाए रखा। जागरण कार्यक्रम के पश्चात  भंडारा आयोजित कर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
जागरण में निर्भय सिंह जितेंद्र सैनी आशीष रस्तोगी गौरव भारद्वाज गोविंदा सैनी विक्की भारद्वाज आशीष भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।