सुखराम मधुकर ने कराया एक जोड़े निर्धन युवा युवती का विवाह


पामगढ़:- ससहा मेला प्रांगण जय स्तंभ में विवाह संपन्न हुआ। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गुरु घासीदास सेवा समिति ससहा के अध्यक्ष सुखराम मधुकर ने हर महीने की भांति इस महीने भी एक जोड़े युवा-युवती का विवाह ग्राम ससहा के मेला प्रांगण जय स्तंभ में कराया। मधुकर ने कहा कि शादियों में हो रही फिजूलखर्ची समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसलिए इस पर रोक लगानी जरूरी है। शादियों में होने वाले खर्च को रोकना सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है, ताकि आने वाले पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इसलिए हम सब के द्वारा हर महीने निर्धन युवा-युवतियों का विवाह कराते है। इस अवसर पर महंत ललित नारंगे, बुधराम मधुकर, मिलापराम जांगड़े, जीवन लाल खन्ना, फिरतु जांगड़े, फागु जांगड़े, रामकुमार भारद्वाज, अनुज राम टण्डन, राकेश टण्डन, सहित और भी समाज के लोग उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।