Rahul Gandhi On PM Modi: अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए देश की राजनीति से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया.


कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (30 मई) अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए देश की राजनीति के बारे में बात की और भारतीय जनता पार्टी समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है उन्हें ये नियंत्रित कर रहे हैं. 

इसी के साथ राहुल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं. भगवान से भी ज्यादा जानते हैं. वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं. यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं. मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है. सही?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।