राहुल गांधी 6 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। बुधवार को पहले दिन उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा,


राहुल गांधी 6 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। बुधवार को पहले दिन उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा, 'भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वो सब जानते हैं। वो भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी उनमें से एक हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझे थकान नहीं हो रही थी, क्योंकि मेरे साथ पूरा भारत था। सरकार ने मेरी यात्रा रोकने की पूरी कोशिश की, पुलिस बल का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद यात्रा का असर बढ़ता गया।'

राहुल मंगलवार की रात को अमेरिका पहुंचे थे। सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और IOC के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि राहुल को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह लाइन में क्यों खड़े हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं एक आम आदमी हूं, मैं अब सांसद नहीं हूं।'

राहुल ने कहा- BJP और RSS के लोग भारत की विविधता के लिए खतरा

राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कई भारतीय समुदाय के लोगों ने उनसे सवाल पूछे।

राहुल ने सैन फ्रांसिस्को में 'मोहब्बत की दुकान' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कई भारतीय समुदाय के लोगों ने उनसे सवाल पूछे।

सवाल: महिलाओं ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। महिलाओं के लिए रिजर्वेशन बिल सालों से चर्चा का विषय रहा है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस पर क्या कदम उठाएगी?
राहुल: हम सरकार बनते ही बिल जरूर पास करेंगे। पिछली सरकार में कुछ दल हमारे साथ इस बिल के सहयोग में नहीं थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

सवाल: तमिल लोगों के बीच में भाईचारे का रिश्ता होता है। हम हर इंसान को बराबर मानते हैं। भारत में अलग-अलग धर्म, जाति और संस्कृति के लोग रहते हैं। राहुल जी आपने अमेरिका में पढ़ाई की है। यहां हर स्टेट का अपना संविधान है। मेरा सवाल है कि आप भारत को युनाइटेड स्टेट ऑफ भारत बनाने के बारे में क्या सोचते हैं?

राहुल: हमारे संविधान में कहा गया है कि हर धर्म, जाति और संस्कृति के लोग बराबर हैं। इनकी रक्षा की जानी है। BJP और RSS के लोग भारत की विविधता के लिए खतरा हैं। मेरे लिए तमिल भाषा सिर्फ भाषा नहीं बल्कि तमिल लोगों की पूरी संस्कृति है। मैं तमिल भाषा पर कभी खतरा नहीं आने दूंगा, क्योंकि इससे भारत की सभ्यता को नुकसान पहुंचेगा। किसी भी भाषा को खतरा भारत की एकता को खतरा है। हमारी ताकत विविधता में हैं और इस बात में है कि अलग होने के बाद भी हम साथ मिलकर काम करते हैं।

सवाल: भारत में फैसिज्म बड़ा मुद्दा है, ऐसे में इकोनॉमी और विकास के मामले में आप हर वर्ग के लोगों को कैसे कवर करेंगे?
राहुल: हमारे देश में अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं। बिना उन्हें जाने उनके बारे में सही पॉलिसी बनाना मुमकिन नहीं है। कांग्रेस लगातार BJP पर जाति जनगणना के लिए दबाव बना रही है। अलग-अलग सरकारी योजनाओं के जरिए ही हम सब लोगों का उद्धार कर सकते हैं। भारत में असली मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा का अधिकार हैं। बीजेपी लोगों को इससे भटकाने की कोशिश कर रही है।

सवाल: आपने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है। भारत में मुस्लिमों की सुरक्षा को खतरा है। उनके खिलाफ कई कानून बनाए जा रहे हैं। मुस्लिम बच्चों को उन आरोपों में जेल में डाला जा रहा है जो उन्होंने किया भी नहीं। आप इस पर क्या कहेंगे?
राहुल: मुस्लिम समुदाय और सभी माइनॉरिटियों के बीच आज भारत में भेदभाव हो रहा है। कुछ लोगों के पास देश का पूरा पैसा है और अल्पसंख्यक गरीबी में धंसता जा रहा है। लेकिन आफ नफरत को नफरत से नहीं काट सकते। भारतीय लोग नफरत में विश्वास नहीं रखते हैं। कुछ लोगों ने सिस्टम और मीडिया पर कब्जा कर रखा है और वही ये मानसिकता फैला रहे हैं। मैंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की है। भारत के आम नागरिकों की ऐसी मानसिकता नहीं है। हम इस भेदभाव का मिलकर सामना करेंगे और प्यार से इसे जीतेंगे।

सवाल: स्टूडेंट्स भारत वापस जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। लेकिन आज वहां पहलवानों की जैसी हालत है उसे देखकर हम वापस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आप हमारे लिए क्या करेंगे?
जवाब: भारत वो नहीं है जो आज मीडिया दिखाता है। वो सिर्फ देश में नफरत को उजागर करते हैं, लेकिन कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सभी लोगों में बहुत प्यार है। ऐसे में आपको जरूर वापस जाकर देश का नाम रौशन करना चाहिए। आप सभी लोग विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपको उन भावनाओं को आगे लेकर जाना है, जिससे हम BJP को हरा सकें।

सैन फ्रांसिस्को में राहुल के स्वागत की तस्वीरें...

राहुल मंगलवार की रात अमेरिका पहुंचे। यहां इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने उनका स्वागत किया।

राहुल मंगलवार की रात अमेरिका पहुंचे। यहां इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

मंगलवार को राहुल गांधी ने सैंटा क्रूज में लोगों को संबोधित किया।

मंगलवार को राहुल गांधी ने सैंटा क्रूज में लोगों को संबोधित किया।

अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की यात्रा से ठीक 23 दिन पहले हो रहा है। पीएम मोदी 21 से 23 जून तक अमेरिका जाएंगे, यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके लिए स्टेट डिनर होस्ट करने वाले हैं। वहीं, अमेरिका की यात्रा में राहुल गांधी कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अमेरिकी सांसदों से मुलाकात भी करेंगे। वो भारत में प्रेस की आजादी पर लेक्चर भी देंगे।

अमेरिका में राहुल गांधी क्या करेंगे

  • वॉशिंगटन डीसी में, राहुल गांधी सांसदों और थिंक टैंकों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
  • भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम और दूसरे नेताओं और कांग्रेसियों के डिनर में भी शामिल होंगे।
  • राहुल गांधी सिलिकॉन वैली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी बातचीत करेंगे।
  • स्टैंफोर्ड विश्वविद्यालय में भी भाषण देंगे और वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे।
  • न्यूयॉर्क में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बैठक करेंगे। 4 जून को राहुल गांधी आईओसी (इंडोन ओवरसीज कांग्रेस) यूएस द्वारा आयोजित न्यूयॉर्क में जेविट्स सेंटर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।