ab tak tv@2 वर्ष 11 माह बाद बुजुर्ग के शव को निकाल कर भेजा गया पोस्टमार्टम
2 वर्ष 11 माह बाद बुजुर्ग के शव को निकाल कर भेजा गया पोस्टमार्टम
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सुलेम सराय में उमेश पाल के घर के आसपास और पोस्टमार्टम हाउस में बवाल की आशंका से पुलिस अलर्ट है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की 10 टीम ने रात भर छापेमारी करके 20 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है, इनसे अलग-अलग स्थानों पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि साजिश के तार पकड़ में आए हैं लेकिन फिलहाल अभी वह कुछ बता नहीं रहे हैं।
उमेश की हत्या मामले में उनकी पत्नी जया पाल ने अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बरेली जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ, अतीक के बेटों, मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के अन्य सहयोगियों के खिलाफ साजिश, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में धूमनगंज थाने में एफआइआर लिखाई है। पुलिस ने अतीक के दो बेटों को रात में ही हिरासत में ले लिया था। बाकी दो बड़े बेटे उमर और अली पहले से लखनऊ तथा नैनी की जेल में बंद है। बता दें कि कि अतीक के पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा अभी नाबालिग है। सूचना मिल रही है कि पुलिस ने माफिया की पत्नी शाइस्ता को भी पकड़ लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
2 वर्ष 11 माह बाद बुजुर्ग के शव को निकाल कर भेजा गया पोस्टमार्टम
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पवन खेड़ा ने माफी मांग ली है। इसको लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। सरमा ने ट्वीट कर कहा
पहले चुराई कार फिर महिला चालक को कुचला, दो साल के बच्चे को लेकर हुए फरार
Leave a Comment: