ab


कानपुर देहात : 'यूपी में का बा' गाने वाली बिहार की नेहा सिंह राठौर को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी की नोटिस दी है।

मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने के बाद नेहा ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा था। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि विभिन्न ट्वीट व मौखिक शिकायतें मिली थींं कि नेहा के गानों से समाज में भेदभाव व वैमनस्यता फैल रही है।

 

UP Crime : लूटेरों ने नहीं, पुलिस वालों ने ही हाईवे पर बाइक सवार को लूट ल‍िया

 

 

इसका संज्ञान लेकर नोटिस के माध्यम से तीन दिन के अंदर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में पूछा गया है कि क्या इंटरनेट मीडिया के जिन प्लेटफार्म पर यह गाने पोस्ट किए गए उन्हें वह खुद चलाती हैं या कोई और।

पुलिस ने उनसे पूछा है क‍ि जिन गीतों को गाया है वह उन्होंने खुद लिखे हैं या किसी ने लिखकर दिया है। गीत लिखने और गाने का आधार क्या है। स्पष्टीकरण न देने पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। नेहा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व भी 'यूपी में का बा' गाना गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।