अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मल्लिकार्जुन खड़गे जी


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी, सांसद मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई गई ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ तथा उसके विस्तारित ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षा से प्रेरित होकर मल्लाही टोला शांति नगर, ठाकुर गंज लखनऊ निवासी बिन्धेश कुमार पाण्डेय, इबरत खान, डॉ0 मोहम्मद जहूर, मो0 शरीफ, हरि ओम मिश्रा, रमेश पाण्डेय, अनुराग कुमार पाण्डेय, प्रघुम्न कुमार पाण्डेय, मोहम्मद इजहार, रेहान खान ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे के समक्ष कांग्रेस  पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में आज जनपद आज़मगढ़ निवासी नितान्त मिश्र, मऊ निवासी प्रदीप यादव ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।      
                                                                                                  
इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, डॉ अजय शुक्ला, केडी शुक्ला, अजय जायसवाल सहित सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।