जहां पूरे प्रदेश के स्वास्थय विभाग की व्यवस्था चरमरा चुकी हैं वहीं प्रदेश के स्वास्थय मंत्री का निरीक्षण कहीं कारगर साबित होते नजर नहीं आया


जहां पूरे प्रदेश के स्वास्थय विभाग की व्यवस्था चरमरा चुकी हैं वहीं प्रदेश के स्वास्थय मंत्री का निरीक्षण कहीं कारगर साबित होते नजर नहीं आया। पूरे प्रदेश के अस्पतालों में जहां चिकित्सक सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी देखी जा रही है वहीं पर राजधानी स्थित बहुत ही महत्वपूर्ण कैंसर संस्थान स्वयं कैंसर से पीड़ित दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के कैंसर संस्थान में पूर्ण कालिक निदेशक का ना होना चिकित्सा एवं स्वास्थय के प्रति सरकार की उदासीनता दर्शाता है। जहां 56 चिकित्सक /विशेषज्ञों को होना चाहिए वहीं पर 25 डॉक्टरों की तैनाती सरकार की लापरवाही का ही परिणाम है। संस्थान में 200 से अधिक बेड के वार्ड और ओटी के तैयार होने के बावजूद केवल 100 बेड का उपयोग गंभीर मरीजों के साथ खिलवाड़ है।

श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि नेशनल इंस्टीटयूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओवरऑल रैंकिंग में KGMU पिछड़ता जा रहा है। जहां वर्ष 2018 में KGMU 23वें स्थान पर था वह 75वें स्थान पर पहुंच गया है।  विगत दिनों जब पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ था उस समय प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते उच्च न्यायालय द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निजी तौर पर उपस्थित होने का आदेश हुआ इसके बावजूद भी स्वास्थय विभाग की लापरवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज राज्यपाल महोदया द्वारा अभिभाषण का एक अंश यह भी रहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हो रहा है हास्यास्पद लगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि लगता है कि लोकतंत्र को समाप्त करने की केन्द्र सरकार सौगंध खाकर आई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का महा अधिवेशन आसन्न है, इसी समय पर महा अधिवेशन को बाधित करने के कुप्रयास में तमाम नेताओं पर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इन नौ वर्षों में यदि देखा जाये तो 95 प्रतिशत से अधिक ईडी, आयकर, सीबीआई, द्वारा केवल विपक्ष के नेताओं पर छापेमारी की गई, यह भाजपा की कायरता को दर्शाता है।

aaaaaaaaaaaaaaaaa

कानून व्यवस्था के नाम पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केवल जुमलेबाजी कर लोगों को गुमराह करती है, सच्चाई इसके विपरीत है। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के विधानसभा प्रत्याशी रहे एवं आगरा व्यापार मंडल पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री विनोद बंसल जी पर बदमाशों द्वारा फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई साथ ही धमकी भी दी गई जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह एवं कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने उक्त घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में देवरिया रेलवे स्टेशन पर एक युवती का खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिलना योगी सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के दावे का जहां पोल खोलती है वहीं प्रदेश के पिछले कई वर्षों से बिगड़ती कानून व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

नेता द्वय ने पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह एवं उत्तर प्रदेश सरकार से तुरंत संज्ञान लेकर आराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।