टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत,शवों को छोड़कर युवक हुआ फरार


कैसी है कोटा सुजीत कुमार

टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत,शवों को छोड़कर युवक हुआ फरार

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शालीमार टेनरी के सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।।आनन-फानन में मजदूरों काे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।वहीं टेनरी से आया युवक अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया।मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।इसके अलावा फरार युवक की भी तलाश की जा रही है।थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया गैस रिसाव के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के‌ अनुसार इन दिनों एनजीटी की सख्ती से सफाई का काम चल रहा है।गुरुवार की देर शाम शालीमार टेनरी के टैंक में भी सफाई का काम कराया जा रहा था।टेनरी के सेफ्टी टैंक में सफाई करने के लिए पहले एक मजदूर उतरा,लेकिन जहरीली गैस से बेहोश हो गया। उसके बाहर न आने पर दूसरा मजदूर नीचे उतरा तो वह भी बेहोश हो गया।इसके बाद जब तीसरा मजदूर उतरा तो वो भी टैंक से बाहर नहीं आया।तीन मजदूरों के सेप्टिक टैंक में उतरने और फिर वापस न आने के बाद हड़कंप मच गया।तीनों मृतक मजदूरों की पहचान नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी 29 वर्षीय सोनू, 32 वर्षीय सुखवीर और 30 वर्षीय सत्यम  के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही जाजमऊ थाने की पुलिस टेनरी और फिर हैलट में जांच करने पहुंची। देर रात तीनों के परिजन को घटना की सूचना मिली तो वह हैलट पहुंचे और जमकर हंगामा किया।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि टेनरी संचालक की लापरवाही से तीनों की मौत हुई है।परिजनों टेनरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले में एसीपी कैंट मृगांक शेखर का कहना है कि तीनों शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में अगर परिजन तहरीर देंगे तो लापरवाही बरतने वाले टेनरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

आपको बता दें कि बीते दिनों बिठूर थाना क्षेत्र के चकरतनपुर नई बस्ती में भी निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक की शटरिंग खोलने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।वैसे तो औपचारिक तौर पर प्रतिबंधित होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में सफाईकर्मियों की जान से खिलवाड़ कर सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।