लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ के इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 80 दिन से जारी
लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ के इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 80 दिन से जारी
जला मोटर बदलकर जलापूर्ति शुरू करने की मांग पर माले ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
जला मोटर बदलकर जलापूर्ति शुरू करने की मांग पर माले ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
2 महीने से गौसपुर सरसौना के वार्ड-13 स्थित जलमिनार का मोटर जलने से बाधित है जलापूर्ति- सुरेन्द्र प्रसाद सिंह
रहीमाबाद वार्ड-1 में टंकी के आभाव में नहीं शुरू हुआ जलापूर्ति- आसिफ होदा
दर्जनों वार्ड में अधूरा पड़ा है नलजल योजना- मो० एजाज
कहीं रूम नहीं बनाया गया तो कहीं स्टेबिलाईजर नदारद- जीतेंद्र सहनी
कई जलमिनार का बकाया राशि पेमेंट करने से कतराते हैं अधिकारी- मो० शकील
यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर समस्तीपुर
ताजपुर / समस्तीपुर
10 नवंबर 2022
गौसपुर सरसौना वार्ड-13 में मोटर जलने से दो महीने से बंद जलापूर्ति करने, जलमिनार के नीचे कमरा बनाने, स्टेबिलाईजर लगाने, नगर परिषद के रहीमाबाद वार्ड-1 में नलजल के अधूरे कार्य को पूरा कराकर जलापूर्ति कराने, रहीमाबाद वार्ड-7 के अधूरे कार्य को पूरा कराकर जलापूर्ति करने समेत नगर परिषद एवं प्रखण्ड के तमाम नलजल योजना में उपयोग किये गये गैर मानक सामग्री की जांच कर कार्य ऐजेंसी पर कारबाई करने, तमाम जलमिनार का बकाया राशि का भुगतान करने, सभी नलजल पर नलजल का रखरखाव के लिए अनुरक्षक की बहाली करने, अनुरक्षक को वेतन देने समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भाकपा माले के बैनर तले सरसौना वार्ड-13 स्थित जलमिनार से जुलूस निकाला. जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरकर पुनः मिनार पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान स्थानीय नागरिक एवं माले कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते रहे.
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मो० शकील ने की. आसिफ होदा, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० सज्जाद, मो० कैयूम, मो० एकरामुल खान, सत्यनारायण महतो, जीतेंद्र सहनी, महताब आलम, मो० सिराज, अर्जुन कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया.
अपने संबोधन में माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त मांग यदि एक सप्ताह में पूरा नहीं किया गया तो माले पीड़ित जनता के साथ मिलकर सड़क जाम, प्रखण्ड पर प्रदर्शन समेत अन्य आंदोलन चलाने को बाध्य होगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ के इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 80 दिन से जारी
कर्ज से तंग आकर एक परिवार तबाह हो गया
फतेहपुर जनपद के खागा तहसील मैं आज 22 दिन भी जारी रहा हड़ताल
Leave a Comment: