बिहार के नवादा शहर में कर्ज से तंग आकर एक परिवार तबाह हो गया। परिवार के छह सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी के इरादे से जहर खा लिया। इनमें से पांच की मौत हो गई। बताया गया है कि सूदखोर परिवार पर दबाव डाल रहे थे।
परिवार के मुखिया केदारनाथ गुप्ता का परिवार नवादा के न्यू एरिया की आदर्श सोसायटी में किराए के घर में रहता था। गुप्ता व उनके परिवार के छह लोगों ने जहर खाया। इनमें से गुप्ता समेत पांच की मौत हो चुकी है और एक गंभीर है।
नवादा पुलिस के अनुसार केदारनाथ गुप्ता मूलरूप से रजौली के रहने वाले थे। वे कुछ समय से अपने परिवार के साथ नवादा में रह कर कारोबार करने लगे थे। कारोबार के लिए उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज और ब्याज लगातार बढ़ रहा था और वे उसे चुका नहीं पा रहे थे।
सूदखोर वसूली के लिए प्रताड़ित कर रहे थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुप्ता ने कई सूदखोरों से कर्ज ले रखा था और वे उन पर पैसा चुकाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। गुप्ता ही नहीं पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि संभवत: इसी कारण से पूरे परिवार ने सामूहिक खुदकुशी का कदम उठाया।
मृतकों में दंपती व तीन बच्चे शामिल
मृतकों की पहचान केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता और तीन बच्चों के रूप में हुई। दो लोगों की आदर्श सोसायटी में ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में प्राण त्याग दिए। नवादा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
Leave a Comment: