लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ के इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 80 दिन से जारी


लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ के इटौंजा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 80 दिन से जारी
80  दिनों के बाद भी न्याय नहीं मिला किसानों को

बीजेपी नेता तिरंगा महाराज नीलांश वाटर पार्क घोटाले की सीबीआई जांच की कर रहे हैं मांग राजस्व अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं नीलांश वाटर पार्क के ऊपर कार्रवाई
बीजेपी नेता तिरंगा महाराज को भ्रष्ट अधिकारी व भू माफियाओं से अपनी जान का खतरा

गोमती नदी घोटाले को लेकर 5 साल से लड़ाई लड़ रहे तिरंगा महाराज की हो सकती है कभी भी हत्या

तिरंगा महाराज बहुत बड़े-बड़े आरोप लगाकर बैठे हुए हैं धरने पर

मोदी भक्त कहे जाने वाले तिरंगा महाराज जिन्हें सांसद विधायक से लगाकर रक्षा मंत्री तक नाम से जानते हैं ऐसे कार्यकर्ता की सुनवाई ना होना घोटाले की सच्चाई को बयां कर रहा है बड़े लोगो के लिप्त होने की संभावना
लखनऊ में बीजेपी नेता तिरंगा महाराज किसानों को न्याय दिलाने के लिए गोमती नदी घोटाले को लेकर  26 अगस्त से धरने पर बैठे हैं 80 दिन बाद भी न्याय मिलता दूर-दूर तक नहीं दिखा 
जब की देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार है बीजेपी के विधायक सांसद हैं फिर भी बीजेपी नेता को धरने पर बैठना पड़ रहा है इसका साफ मतलब है कहीं न कहीं घोटालों के तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं 
हमारे संवाददाता ने इसकी पड़ताल की तो बड़ा खुलासा होता नजर आया हमारे संवाददाता सुषमा राजपूत ने तिरंगा महाराज से बात की तो तिरंगा महाराज ने कहा हिंदुस्तान का बहुत बड़ा घोटाला नीलांश वाटर पार्क घोटाला है कई बड़े घोटालों के राज नीलांश वाटर पार्क में दफन है इसीलिए नीलांश वाटर पार्क घोटाले का खुलासा नहीं किया जा रहा है 

इसमें कई अधिकारी और भू माफिया के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत का जीता जागता नतीजा नीलांश वाटर पार्क है
 तिरंगा महाराज ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और नीलांश वाटर पार्क के मालिकों के द्वारा कभी भी उनकी हत्या कराई जा सकती है उनको धमकियां मिल रही हैं 
सवाल उठ रहा है जब लगातार धमकी मिल रही हैं तो पुलिस प्रशासन सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया करा रही है अगर किसी प्रकार से कोई बात हो जाती तो कौन जिम्मेदारी  लेगा प्रशासन या शासन विचारणीय प्रश्न है
तिरंगा महाराज ने कहा बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला लगातार उनका सहयोग कर रहे हैं जिसकी वजह से आज जांच शुरू हुई पर घोटाला इतना हाई प्रोफाइल है कि अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे हैं नीलांश वाटर पार्क के ऊपर हाथ डालने से
 इसलिए वह 5 सालों से अपना सीमा विवाद दिखाकर ही पल्ला झाड़ रहे हैं
और आज तक किसी नतीजे पर पहुंचते नहीं नजर आए हैं
 अब सवाल उठता है कि देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार है और हिंदूवादी नेता बीजेपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जो खुद ही एक महंत हैं जो नदियों के साथ सफाई और मंदिरों के जीर्णोद्धार की बात करते हैं और मुख्यमंत्री ने ही गोमती नदी को साफ करने की योजना भी चलाई हुई है पर उस योजना को अधिकारी पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री तक एक रिपोर्ट भेज रहे हैं जो सरकार के लिए भी एक चिंता का विषय है
हिंदूवादी सरकार में गंगा गोमती नदी में कब्जा एक बहुत बड़ा  घोटाला नजर आ रहा है और उसके बाद मामला प्रकाश में आने के बाद भी अधिकारी उस पर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं जो अपने आप में एक आश्चर्य है इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं
अब देखना है घोटाला खुलता है या नहीं खुलता है किसानों को न्याय मिलता है या यूं ही धरना प्रदर्शन का चलता रहेगा
तिरंगा महाराज के साथ धरने पर कई विधवा महिलाएं बुजुर्ग किसान बैठे हुए हैं जो अपनी जमीन की नपाई की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं पर शायद उनकी कोई सुनने वाला नहीं है और आखिर सुनेगा भी क्यों जब भू माफियाओं के द्वारा अधिकारियों को मोटी मोटी गड्डियां भेंट की जा रही है 
सूत्रों के मुताबिक अभी दीपावली में भू माफियाओं के द्वारा तहसील प्रशासन को डलियों के हिसाब से मिठाई फल व उपहार भेंट किए गए हैं जो भूमाफिया इस प्रकार से सेवा कर रहा होगा उसके ऊपर कार्रवाई करने से अधिकारी कतराएंगे तो है ही

स्थानीय किसान के मुताबिक राजस्व अधिकारी किसानों की बात क्यों सुनेंगे वह तो नीलांश के मालिकों के साथ बैठकर चाय समोसे खाते हैं चाय पकौड़े खा रहे हैं दारु मुर्गा उड़ा रहे हैं वह किसानों की बात को क्यों तवज्जो देने लगे
अधिकारियों के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर इस प्रकार के बर्ताव से हिंदूवादी सरकार और बीजेपी सरकार पर भी बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है 
  सरकार करप्शन पर कंट्रोल लगाने का दावा करती है करती भी है बड़े बड़े अपराधी थाने पहुंचकर सरेंडर कर रहे हैं और उसी भाजपा सरकार बीजेपी कार्यकर्ता के साथ बुजुर्ग किसान 80 दिन से धरने पर बैठे हैं जो अपने में आश्चर्य है
देखे खास रिपोर्ट हमारी संवाददाता सुषमा राजपूत के साथ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।