सराफा व जमीन कारोबारी संजय वर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की गई


झाँसी। सराफा व जमीन कारोबारी संजय वर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की गई। इस मौके पर शहर कोतवाल तुलसीराम पाण्डेय व राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत लगभग एक अरब रुपये आंकी गयी है।

बता दें कि बड़ाबाजार निवासी संजय वर्मा पुत्र हरीमोहन वर्मा शहर के बड़े जमीन कारोबारी हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी। आज जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14(1) की कार्यवाही कर उनके बड़ाबाजार स्थित आवास को कुर्क किया गया। इसके साथ ही बड़ागाँव गेट बाहर स्थित जमीनें भी कुर्क की गईं। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गयी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।