वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन से चली मालगाड़ी चंद दूरी पर जाकर पटरी से उतरने  की खबर से रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया


-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन से चली मालगाड़ी चंद दूरी पर जाकर पटरी से उतरने  की खबर से रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। घटना के चलते अप व डाउन रेलमार्ग पर यातायात ठप हो गया और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को बीच में रोक दिया गया। बाद में उन्हें परिवर्तित रूट से निकाला गया। मौके पर पहुँचे डीआरएम आशुतोष ने बताया कि रेस्क्यू कर जल्द यातायात को बहाल किया जा रहा है। 

वीओ-  सुबह साढ़े पांच बजे झाँसी यार्ड से एक मालगाड़ी कानपुर रवाना हुई। स्टेशन से महज 200 मीटर चलकर इस गाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। रेलवे कंट्रोल को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद डीआरएम सहित तमाम रेल अधिकारी मौके पर पहुँच गए और बोगियों को पटरी पर लाने का काम शुरू कराया।
रिपोर्ट मोहित सिंह

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।