भक्ति भाव से मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा  


भक्ति भाव से मनाया गया कार्तिक पूर्णिमा                                                                आजमगढ़ , बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज थाना के भैरव दासपुर ग्राम पंचायत में स्थित अति प्राचीन, पावन भैरो बाबा के जलाशय में ,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भैरो बाबा के चौखट पर मत्था टेका व श्रद्धालुओं ने बाबा का मंदिर के 5 फेरे लगा कर प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार व समाज के कल्याण के लिए मन्नतें मांगी ।इसी प्रकार  क्षेत्र के पौहरि बाबा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पावन पोखरी में स्नान किया वह मत्था टेकते हुए परिवार और लोक कल्याण की मन्नते मांगी।

aaaaaaaaaaaaaaaa

छोटी सरयू के किनारे दीप प्रज्वलित करने की तैयारी प्रारंभ                              आजमगढ़ , बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज थाने  के भैरव दासपुर ग्राम पंचायत स्थित अलौकिक बाबा भैरव दास जी का मंदिर स्थित है जहां पर आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्तों का ताता लगा रहा बता दे , इस अवसर पर सफाई के मद्देनजर छोटी सरजू नदी के तटों पर सफाई कर्मियों द्वारा सफाई का कार्य किया जा रहा था। पुरानी प्रथा के अनुसार आज के पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शाम को तट के किनारे दीप प्रज्वलित किया जाता है इसी बाबत आर एस एस के कार्यकर्ताओं द्वारा भी साफ सफाई में योगदान देने व स्वच्छता को लेकर काफी सतर्कता बरती गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से जब पूछा गया की  सफाई इतनी देर से क्यों हो रही है जबकि शाम को ही दीप प्रज्वलित करना है तो उन्होंने बताया कि अधिकारी बदल जाने से सफाई में विलंब अवश्य हुआ लेकिन समय रहते ही सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा क्योंकि इसके लिए कोयल सा,  महाराजगंज ब्लॉक एवं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को एक साथ सफाई अभियान में लगाया गया है ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।