हथनी के जंगलो 18 खाली:गैस सिलेंडर की चोरी का आरोपी  गिरफ्तार, सिलेंडर चोरी का आरोपी निकला गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मचारी


हथनी के जंगलो 18 खाली:गैस सिलेंडर की चोरी का आरोपी  गिरफ्तार, सिलेंडर चोरी का आरोपी निकला गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मचारी 

दमोह.नोहटा थाना अंतर्गत हथनी के जंगलो में 18 सिलेंडर चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के द्वारा खाली गैस सिलेंडर चोरी करके दमोह में बैच दिए गए और गैस सिलेंडर चोरी की झूठी कहानी रचकर एजेंसी संचालक और पुलिस को गुमराह किया जा रहा था. जैसे ही नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान को हथनी के जंगलों से खाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले की सूचना मिली तो तत्काल ही मौके पर पहुंचकर गैस सिलेंडर चोरी के मामले की जांच करना शुरू की. तो गाड़ी से खाली 18 गैस सिलेंडरों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आरोपी तैयार नहीं हुआ और गैस एजेंसी संचालक के आने का बहाना बनाता रहा था, जब पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक से बात की तो पुलिस और संचालक का पूरा शक गैस एजेंसी में काम करने वाले वंटी लोधी पर गया जिसके आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरा अपने सूत्रों से पूरे मामले की गहराई में पहुंचे तो 18 खाली गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी गैस एजेंसी में काम करने वाला वंटी लोधी ही निकला. गैस एजेंसी मालिक की रिपोर्ट पर आरोपी वंटी लोधी के विरुद्ध 408 का मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से
लखन ठाकुर की रिपोर्ट जिला दमोह मध्यप्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।