जवाहर बाग में कार्तिक पूर्णिमा को होगा महारास
हेमामालिनी की अद्भुत प्रस्तुति होगी कलाकारों के साथ
जवाहर बाग में कार्तिक पूर्णिमा को होगा महारास
हेमामालिनी की अद्भुत प्रस्तुति होगी कलाकारों के साथ
वृंदावन। कार्तिक की पूर्णिमा पर योगीराज श्रीकृष्ण ने महारास किया था। उसी चंद्रमा की धवल चांदनी रात में आठ नवंबर को सांसद हेमामालिनी नाट्यविहार कला केंद्र के कलाकारों के साथ ‘राधा रास बिहारी रास’ नृत्य नाटिका में प्रस्तुति देंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित ब्रज कार्तिक रास महोत्सव अंतर्गत आठ नवंबर की सायं सात बजे सिविल लाइंस स्थित जवाहर बाग में महारास की प्रस्तुति होगी। एक होटल में मीडिया से वार्ता करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि जवाहर बाग का नजारा कुछ वंशीवट जैसा है, यहां वह जब कलाकारों के साथ महारास नृत्य की प्रस्तुति देंगी, उस समय सभी योगिराज श्रीकृष्ण के महारास का आभास होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कण-कण में हैं। ब्रज में अहसास होता है कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सामने हैं। बनारस भोलेनाथ का है तो मथुरा श्रीकृष्ण का है। उन्होंने कहा कि वह पहले कलाकार के रुप में मथुरा-वृंदावन आती रहीं तो अब मौका मिलने पर सांसद के रुप में यहां आती हैं। मथुरा-वृंदावन में मेरा सौभाग्य है। सोचा भी नहीं था कि मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्राम घाट देखकर खुशी हुई थी। एक शो करने की तैयारियां शुरु की गई। यदि शो होता तो अद्भुत होता। किंतु किन्ही कारणों से नहीं हो पाया। वृंदावन में एक शो किया था, वह काफी फेमस हुआ था। सांसद ने कहा कि उनको मथुरा-वृंदावन के लिए कुछ देना है, जिससे यहां के लोग उनको याद रखें। जवाहर बाग में होने वाला महारास प्रोग्राम काफी स्पेशल होगा। मुम्बई, दिल्ली और लखनऊ से कलाकारों को बुलाया गया है। वन उपवन के बीच महारास की प्रस्तुति को मथुरा के लोग हमेशा याद रखेंगे। पत्रकार वार्ता में महारास कार्यक्रम समन्वय कान्हा अकादमी के निदेशक अनूप शर्मा और देवेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
सांसद हेमामालिनी ने इशारे-इशारे में कहा कि मथुरा की जनता ने हमेशा मेरा साथ दिया, आगे भी साथ देगी। इसका मतलब साफ था कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी। वह मथुरा से एक बार फिर चुनाव लड़ने के मूड़ में हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आखिरी में अपने मन की बात अलग अंदाज कर दी। मथुरा की जनता ने हमेशा मेरा साथ दिया, आगे भी साथ देगी।
अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा आलोक तिवारी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद सीतापुर के ब्लाक पहला ग्राम पंचायत मलेथू मैं एक ग्रामीण को सूचना का अधिकार मांगना पड़ा महंगा!-
ब्लाक पहला की ग्राम पंचायत मलेथू के ग्राम जोगीपुर के सुधाकर पुत्र सत्रोहन को सूचना का अधिकार मांगना बहुत ही महंगा पड़ा सुधाकर पुत्र सत्रोहन के खेत में प्रधान व लेखपाल द्वारा किया जा रहा अवै
जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़
Leave a Comment: