जनपद सीतापुर के ब्लाक पहला ग्राम पंचायत मलेथू मैं एक ग्रामीण को सूचना का अधिकार मांगना पड़ा महंगा!- ब्लाक पहला की ग्राम पंचायत मलेथू के ग्राम जोगीपुर के सुधाकर पुत्र सत्रोहन को सूचना का अधिकार मांगना बहुत ही महंगा पड़ा सुधाकर पुत्र सत्रोहन के खेत में प्रधान व लेखपाल द्वारा किया जा रहा अवै


जनपद सीतापुर के ब्लाक पहला ग्राम पंचायत मलेथू मैं एक ग्रामीण को सूचना का अधिकार मांगना पड़ा महंगा!- 
ब्लाक पहला की ग्राम पंचायत मलेथू के ग्राम जोगीपुर के सुधाकर पुत्र सत्रोहन को सूचना का अधिकार मांगना बहुत ही महंगा पड़ा सुधाकर पुत्र सत्रोहन के खेत में प्रधान व लेखपाल द्वारा किया जा रहा अवैध बाउंड्री वॉल का निर्माण जबकि सुधाकर पुत्र सत्रोहन ने इसकी सूचना ब्लॉक स्तर से लगाकर तहसील स्तर व जिला स्तर तक दे चुके हैं लेकिन इनके खेत में प्रधान व लेखपाल जबरजस्ती विद्यालय की बाउंड्री वाल तथा नक्शे मैं चक मार्ग ना अंकित होते हुए भी चक्र मार्ग जबरजस्ती निकालने की  साजिश की जा रही है इस पर प्रार्थी दर-दर भटकने पर मजबूर है उधर लेखपाल व प्रधान पैसों के दम पर कहते हैं कि हम तुम्हारे पट्टे की जमीन में बाउंड्री वाल निर्माण कराएंगे तुम्हें जो करना है वह करो क्योंकि आपने मेरी सूचना मांगी थी इसलिए हम आपके खेत के नंबर 672 में विद्यालय की बाउंड्री वाल बनाएंगे और जो नवीन परती का नंबर है 732 उसमें हम अपने चहेतो के मकान बनवा देंगे यथा स्थित देखने पर दो-तीन लोगों के मकान बनवा भी दिए हैं और प्रार्थी से कहते हैं कि तुम्हें जहां जाना है वहां जाइए डीएम साहब वह तहसीलदार साहब हमारे रिश्तेदार हैं तो मैं प्रशासन से पूछता हूं कि आखिर में हम कहां गुहार लगाएं और किस से अपना दर्द कहें मैं जानता की सूचना के अधिकार मांगने पर हमारे खेत पर कब्जा कर लेंगे तो शायद ही हम पहले से कुछ सोचते मैं सुधाकर पुत्र सत्रोहन डीएम साहब तहसीलदार साहब लेखपाल साहब को अवगत करा रहा हूं कि यदि हमारे खेत में जबरदस्ती बाउंड्री वाल तथा नक्शे में ना अंकित होने वाले चक मार्ग बनवाए जाएंगे तो हम सबसे पहले तो डीएम साहब के ऑफिस के सामने हम अपने परिवार के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे और अगर इस पर भी डीएम साहब नहीं सुनेंगे तो अपने परिवार के साथ में आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।