कलशयात्रा के साथ नगर में आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा
कलशयात्रा के साथ नगर में आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 76 वें दिन भ्रष्ट अधिकारियों व भू माफियाओं के फुके गए पुतले
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 76 वें दिन भ्रष्ट अधिकारियों व भू माफियाओं के फुके गए पुतले
बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इटावा के एनएच 24 सीतापुर रोड ओवर ब्रिज के पास दीपक शुक्ला एवं किसानों द्वारा पिछले 76 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है बता दें कि रविवार को दीपक शुक्ला एवं किसान नेता निर्मल शुक्ला व किसानों ने राजस्व विभाग परिवहन विभाग एनएचआई विभाग भू माफिया नीलांश वाटर पार्क के मालिकों का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है। वही किसान नेता नव भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने बताया कि अगर 8 तारीख को नीलांश वाटर पार्क की सही से पैमाइश नहीं की गई औऱ किसानों को न्याय नहीं मिला तो नीलांश वाटर पार्क में ताला डाल देंगे। ताला तभी खुलेगा जब किसानों को न्याय मिल जाएगा, उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन, गोमती नदी की जमीन, 1660 की जमीन सभी की पैमाइश कर प्रशासन छुड़वाने का काम करें । वही पुतला फूंकने के बाद भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वही दीपक शुक्ला तिरंगा ने बताया कि परिवहन विभाग जब तक बस स्टॉप नहीं बनाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा वही दीपक शुक्ला ने कहा कि एनएचआई विभाग द्वारा इटौंजा में हाईवे प्रकट कटना बना दो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वही महिला समाजसेवी विधु उमा राज ने बताया कि गरीब महिलाएं व विधवा महिलाएं धरना प्रदर्शन पर पिछले 76 दिनों से बैठे हैं क्या प्रशासन अंधा बहरा हो चुका है उनको दिखाई नहीं पड़ रहा है उनकी जमीन ए नीलांश वाटर पार्क के कब्जे में है आखिर कब इनको न्याय मिलेगा सांसद विधायक क्यों नहीं सुन रहे हैं आखिर भाजपा सरकार में कब तक किसान न्याय की गुहार लगाते रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता कब तक न्याय की गुहार लगाते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक शुक्ला तिरंगा, नव भारतीय किसान यूनियन संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला, महिला समाजसेवी विदु उमा राज, अतुल मिश्रा, मदन त्रिपाठी, वैभव सिंह, माधव लोधी, विकास लोधी, आदित्य अवस्थी पिंटू, देवता प्रसाद, आदि कई किसान मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कलशयात्रा के साथ नगर में आज से शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा
सीओ मीरगंज ने सर्किल के थाना अध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
शमशाबाद फर्रुखाबाद पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में बेरिंगकेटिंग
Leave a Comment: