सीओ मीरगंज ने सर्किल के थाना अध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


लोकेशन बरेली
दिनांक 6 नवंबर 2022
सीओ मीरगंज ने सर्किल के थाना अध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस उपाधीक्षक मीरगंज राजकुमार मिश्रा ने अपने सर्किल के थाना फतेहगंज पश्चिमी मीरगंज तथा शाही के थाना अध्यक्ष को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि शरद ऋतु में असामाजिक तत्व सक्रिय होने लगते हैं परिणाम स्वरूप चोरी नकद जानी डकैती जैसी वारदातें बढ़ जाती हैं ऐसे में हमारी पुलिस को चाहिए वह विशेष सतर्कता बरतें ग्रामीणों के लिए नियमित रात्रि गश्त के लिए प्रोत्साहित करें। यदि कोई व्यक्ति रात्रि 10:00 बजे के बाद संवेदनशील स्थान पर दिखाई दे तो उसे बेझिझक गिरफ्तार करें ताकि सर्किल क्षेत्र में असामाजिक तत्व किसी आपराधिक वारदात को अंजाम ना दे सके।
पुलिस उपाधीक्षक श्री मिश्र ने आगामी गंगा स्नान पर्व पर यातायात सुरक्षा पर बल देते हुए थाना अध्यक्षों से कहा की वह ग्रामीणों से कहें के स्नान पर्व पर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग हरगिज ना करें केवल ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग गंगा स्नान पर्व पर आयोजित मेलों में सामान लाने ले जाने के लिए किया जाए यदि कोई ट्रैक्टर चालक मेला पर पर ट्राली से यात्रियों को लाता ले जाता पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें ताके गंगा स्नान पर्व पर दुर्घटनाएं ना घट सके।
शिवहरि शर्मा रिपोर्टर टीवी चैनल अब तक न्यूज़ लाइव मीरगंज बरेली मोबाइल नंबर 94 1184 7416

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।