तिरंगा महाराज 75 दिन से बैठे धरने पर आज करेंगे भ्रष्ट अधिकारियों भू माफियाओं के पुतले दहन


ब्रेकिंग लखनऊ
 इटौंजा में पुतला दहन आज
तिरंगा महाराज 75 दिन से बैठे धरने पर आज करेंगे भ्रष्ट अधिकारियों भू माफियाओं के पुतले दहन

भ्रष्ट अधिकारी और भू माफियाओं के पुतले बनाए जाते हुए कुछ देर बाद पुतले जलाए जाएंगे

आज इटौंजा में सीतापुर रोड पर किसान 75 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज किसान भू-माफिया और अधिकारियों के पुतले फूंकने जा रहे हैं किसान लगातार अपने जमीन अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन मांगों को लेकर 75 दिन से धरने पर बैठे हैं पर अधिकारियों के कानों में अभी तक जू नहीं रेगा है 
इसी से आक्रोशित हो किसान नेता और किसानों ने आज रविवार को भ्रष्ट अधिकारियों और भू माफियाओं का पुतला दहन का कार्यक्रम बनाया हुआ है जिसको लेकर उन्होंने तैयारी की है और पुतले बन गए हैं हर पुतले पर नाम भी लिख दिया गया किस विभाग का है और अभी से कुछ ही देर में पुतले दहन किए जाएंगे पुतला दहन कर इन भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ा संदेश दे रहे तिरंगा महाराज तिरंगा महाराज का साफ तौर से कहना कि जब तक न्याय नहीं मिल जाएगा वह पीछे नहीं हटेंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुर्बानी देनी पड़े
पुतला दहन स्थल
सीतापुर रोड इटौंजा लखनऊ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।