16 से बाहर होंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा ने यौन शोषण मामले में दर्ज कराया अपना बयान
16 से बाहर होंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा ने यौन शोषण मामले में दर्ज कराया अपना बयान
चाचा ने भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, महिलाओं में हुआ था विवाद, लाठी-डंडों से किया हमला
चाचा ने भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, महिलाओं में हुआ था विवाद, लाठी-डंडों से किया हमला,आगरा, संवाददाता। ताजगंज के नगला मेवाती में सोमवार की देर रात चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे परिवार की महिलाओं का विवाद बताया गया है। हत्या के बाद आरोपित घर से भाग गए। संघर्ष की जानकारी होने पर अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा है।रात को दोनों परिवार लड़ने लगे
सोमवार की रात को दोनों परिवार की महिलाओं में दोबारा विवाद हो गया। जिस पर गफ्फार खान और उसके पुत्राें ने लाठी-डंडाें से सत्तार के घर पर हमला बोल दिया। गुलजार और उसका परिवार अपने चाचा से भिड़ गया।
इसी दौरान गफ्फार खान पक्ष के लोगों ने तमंचे से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसमें एक गोली गुलजार के सीने में लगने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना के बाद बस्ती में अफरा तफरी मच गई। आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया गुलजार के स्वजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
घटना सोमवार की रात 11:45 बजे की है। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि नगला मेवाती निवासी सत्तार खान और उसके भाई गफ्फार के मकान आसपास है। दोनों के परिवार की महिलाओं में करीब एक वर्ष से अनबन चल रही थी। जिसे लेकर सत्तार खान के पुत्र 26 वर्षीय गुलजार खान की अपने चाचा गफ्फार खान से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। जिससे गफ्फार खान और उसके पुत्र गुलजार से रंजिश मानने लगे थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
16 से बाहर होंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा ने यौन शोषण मामले में दर्ज कराया अपना बयान
अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस केस : 32 आरोपितों को बरी करने के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित
मुरादाबाद की मतदाता सूची और वार्ड का आरक्षण जारी
Leave a Comment: